वैशाली: वैशाली कोल्ड स्टोर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
लालगंज वैशाली सड़क मुख्य मार्ग के कोलेस्ट्रॉल के समीप शुक्रवार की दोपहर में एक बाइक सवार व्यक्ति अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आ रहे राहगीरों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया, जहां इलाज उपचार जारी है। बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिले पारू थाना क्षेत्र के मोती छपरा निवासी अशोक साह अपने घर से लालगंज जा रहा था।