रसड़ा: रसड़ा में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, पुलिस रही सतर्क, वर्तमान एवं पूर्व नगरपालिका चेयरमैन ने दी मुबारकबाद
Rasra, Ballia | May 28, 2026 रसड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व श्रद्धा, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। नगर के ईदगाह में इमाम मौलाना सरवर कासिमी, मस्जिद हज्जिन पर मौलाना अख्तर करहानी तथा मुंसफी मस्जिद पर हाफिज एनामुल हक ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। शाम 4 बजे तक नगर में पुलिस प्रशासन सतर्क