गभाना: चंडौस पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर चंडौस राजवीर सिंह परमार ने बताया कि थाना गभाना क्षेत्र के नगला नत्था निवासी दीपक पुत्र मुकेश पर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले में वह वांछित चल रहा था।