बीकानेर: बारिश ने प्रशासन की तैयारी की पोल खोली, कई इलाके जलमग्न
मानसून से पहले हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शनिवार को हुई कुछ देर की बारिश में शहर के सुजानदेसर, गिन्नाणी सहित कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। नालों और नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से बरसाती पानी सड़कों और कॉलोनियों में भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को ही अधिकारियों की