फतुहा: पुनाडीह पंचायत: मुखिया मनोज यादव ने वार्ड 2, 3 व 15 में लाखों की योजनाओं की शुरुआत की
Fatwah, Patna | Dec 28, 2025 पुनाडीह पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने अपने पंचायत के वार्ड 2, 3 व 15 में लाखों रुपए की योजनाओं के शुरुआत किया है। कई योजनाओं को पूर्ण भी करा दिया है। वार्ड 2,3 दो व 15 में पेबल ब्लॉक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं वार्ड तीन में पीसीसी पथ का कार्य प्रगति पर है उन्होंने बताया कि पंचायत का बहुमुखी विकास करना मेरा पूरा-पूरा दायित्व है इसके लिए हम तत्पर हैं।