फतुहा: नदी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Fatwah, Patna | Dec 28, 2025 नदी थाना पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मालसलामी थाना क्षेत्र के नखास मछुआ टोली निवासी आदित्य कुमार है। 1 वर्ष पहले आदित्य कुमार पर हत्या के प्रयास का मामला नदी थाना में दर्ज हुआ था तबसे वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर नदी थाना पुलिस ने घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने इसकी जानकारी दिया है।