फतुहा: फतुहा पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से अब्दलपुर गांव में आधा दर्जन से अधिक शराब भट्टी को किया विनष्ट
Fatwah, Patna | Dec 27, 2025 शनिवार को डॉग स्क्वायड की मदद से फतुहा पुलिस ने अब्दालपुर गांव के पास पुनपुन नदी की तराई में छापेमारी कर आधा दर्जन शराब कि भट्ठीयों को ध्वस्त किया है। हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब व जावा महुआ को विनष्ट किया है। साथ ही शराब रखने व बनाए जाने के उपकरण को भी विनष्ट कर दिया है। मौके से पुलिस ने एक बाइक और दो गैस सिलेंडर जब्त किया है धंधेबाज भागने में सफल रहा है।