उरई: रामपुरा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ASP ने किया खुलासा
Orai, Jalaun | Jul 4, 2026 शनिवार की दोपहर 1:00 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस लाइन से जानकारी प्राप्त हुई जहां अपर पुलिस अधीक्षक विशाल सोनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 घंटे के अंदर पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से हत्या के लिए उपयोग की गई कुल्हाड़ी का बांस का डंडा भी बरामद हुआ है।