उधवा: राधानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.90 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार
राधानगर थाना क्षेत्र में रविवार को नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़ा आकुनबन्ना उच्च स्तरीय पुल के समीप छापेमारी कर 1.90 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ एमडीएमए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।