सिरसागंज: नसीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को पचवान में महादेव मंदिर परिसर से किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना नसीरपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस टीम ने वांछित चल रहे आरोपी रविकांत बरुआ उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पचवान स्थित महादेव मंदिर परिसर से दबोचा गया।