साकेत: देवली एक्सटेंशन से किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक कुख्यात चोर किया गिरफ्तार, चोरी का एक मोबाइल किया बरामद
किशनगढ़ थाना पुलिस ने देवली एक्सटेंशन से एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम अवदेश कुमार है जो देवली एक्सटेंशन का ही रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किया हुआ एक मोबाइल बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाने का दावा किया है।