साकेत: सुनीता केजरीवाल ने सहीराम पहलवान के समर्थन में देवली इलाके में किया रोड शो, उमड़ा समर्थकों का हुजूम
सुनीता केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली के देवली इलाके में रविवार को रोड शो किया जिसमें समर्थकों का हुजूम उमड़ा। यह रोड शो सुनीता केजरीवाल ने दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में किया इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट देने के अपील जनता से की बता दे आगामी 25 मई को दिल्ली में लोकसभा का चुनाव होना है