पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने उदयपुर शहर में पैदल भ्रमण कर बांटी मिठाइयां, जवानों और आम लोगों को दीं दिवाली की शुभकामनाएं
@followers @top fans News 24 Udaipur Udaipur Police
#udaipur #viralpost #nonfollowers #udaipurpolice
उदयपुर। दीपावली के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और त्यौहार की खुशियां साझा करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न व्यस्त और ऐतिहासिक क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया।
इस दौरान उनके साथ श्री उमेश ओझा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर), श्री मुकुल शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय) सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
शहर में पैदल भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कर्तव्य पर तैनात पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें दिवाली की मिठाई बांटकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में मौजूद आम नागरिकों, व्यापारियों और बच्चों से सीधे संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना और सभी को सुरक्षित व खुशहाल दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Girwa, Udaipur | Nov 10, 2026