कपासन: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कपासन थाने में एसपी ने की जनसुनवाई, राजकॉप एप और सीसीटीवी पर दिया जोर
कपासन थाने में एसपी की जनसुनवाई: राजकॉप एप और सीसीटीवी पर दिया जोर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव शनिवार को दोपहर बाद 1 बजे कपासन थाने पहुंचे और सीएलजी सदस्यों व आमजन से सीधा संवाद किया। जनसुनवाई में थानाधिकारी सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य, व्यापारी और आमजन मौजूद रहे। एसपी यादव ने साइबर अपराधों से बचाव