खकनार: सिरसाडा के हनुमानजी: बिना छत, छत डालते ही टूट जाती है, मूर्ति भी अपने आप ऊंची होती जाती है
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सरहद पर स्थित है एक ऐसा मंदिर, जहां हनुमानजी बिना छत के विराजमान हैं। कहते हैं, यहां छत डालने की जितनी बार कोशिश हुई, उतनी बार वो टूट गई या हवा में उड़ गई। ये चमत्कारी मंदिर है बुरहानपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर सिरसाडा गांव में,हनुमान मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि करीब 400 साल पहले यहां हनुमानजी स्वयं प्रकट हुए