इगलास: इगलास पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार डंपर किए सीज
Iglas, Aligarh | Aug 14, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही अवैध खनन की शिकायतों के बाद इगलास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार डंपरों को पकड़कर सीज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।इगलास क्षेत्र में पिछले काफी समय से अवैध खनन की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसी को लेकर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में हुई कार्यवाही।