डोंगरगढ़: डोंगरगढ़ में 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.26 लाख की संपत्ति जब्त
डोंगरगढ़ पुलिस ने ग्राम मुढ़पार नाला स्थित हनुमान मंदिर के पास जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹1,26,500 की कीमत की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के खिलाफ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।