मेरठ में नकली नोटों के सिंडिकेट का पर्दाफाश: SSP की ज़ीरो टॉलरेंस नीति, 2 सिपाही समेत 5 गिरफ्तार: देखिए खबर आधिकारिक पुष्टि के साथ CHANNEL N TV LIVE WEBNEWS मेरठ मित्र से नवेद खान की रिपोर्ट
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ असली नोटों का झांसा देकर नकली नोटों की गड्डियाँ थमाने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा।
एसएसपी के कुशल नेतृत्व और एसपी देहात अभिजीत सिंह की देखरेख में हुई इस कार्रवाई में गिरोह में शामिल यूपी पुलिस के 2 सिपाहियों (आशीष कुमार व प्रश्नचित आनंद) समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सिपाहियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई से जनता में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
👉 पूरी रिपोर्ट देखें और शेयर करें!
#MeerutNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #CrimeNews #MeerutPolice
Meerut, Meerut | Oct 6, 2026