बनेड़ा: नया खेड़ा में मासूम दिव्या की कुएं में मिली लाश, 3 महीने पहले भाई की भी इसी कुएं में मिली थी लाश, मचा हड़कंप
भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में 4 वर्षीय मासूम दिव्या खारोल की कुएं में लाश मिलने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।मामले ने तब और गंभीर ओर भयावह रूप ले लिया जब यह सामने आया कि करीब 3 महीने पहले मृतका के भाई का शव भी इसी कुएं में रविवार को ही मिला था।