Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
No video available

राज्य में #पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी #बिहार में बदलाव का सूचक है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल यानि 2022 में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। #Bihar #Tourism

27.4k views | Jehanabad, Jehanabad | Jan 31, 2023

MORE NEWS

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक शख्स गरीब और संघर्ष कर रहे लोगों के समर्थन।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक शख्स गरीब और संघर्ष कर रहे लोगों के समर्थन।

Jehanabad, Jehanabad | Jun 8, 2026

डीईओ कार्यालय के समक्ष ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन का चौथा दिन जारी, वार्ता विफल
जहानाबाद, 8 जून को  बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा, जहानाबाद के बैनर तले 27 सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता संजय कुमार ने की, जबकि संचालन शंभू कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं दानिश अकबर अली ने संयुक्त रूप से किया।
धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने बताया कि सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) एवं संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान या आश्वासन नहीं मिलने के कारण वार्ता विफल रही। इसके बाद आंदोलन को जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय आदेशों के बावजूद शिक्षकों के विभिन्न एरियर, पे-फिक्सेशन, कालबद्ध प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति, प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण लाभ तथा एरियर का भुगतान लंबित है। उन्होंने कुछ मामलों में एरियर भुगतान में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि 1999 बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षण की विरमन तिथि से लाभ नहीं मिल रहा है तथा शहरी एवं नगर परिषद क्षेत्र के शिक्षकों को निर्धारित आवास भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नेताओं ने शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं मनमानी का भी आरोप लगाया।
धरनास्थल से नेताओं ने डीईओ कार्यालय परिसर के आसपास फैली गंदगी और कूड़ा-कचरा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्वच्छता की बात करने वाले अधिकारियों के कार्यालय के समीप ही गंदगी का अंबार लगा है। इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई।
आंदोलन में शामिल शिक्षकों ने संकल्प लिया कि 27 सूत्री मांगों के पूरा होने तक ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
#Jahanabad #TeachersProtest #DEOOffice #BiharTeachers #शिक्षक_आंदोलन #जहानाबाद #BreakingNews #EducationNews #BiharNews

डीईओ कार्यालय के समक्ष ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन का चौथा दिन जारी, वार्ता विफल जहानाबाद, 8 जून को बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा, जहानाबाद के बैनर तले 27 सूत्री मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता संजय कुमार ने की, जबकि संचालन शंभू कुमार, सत्येंद्र कुमार एवं दानिश अकबर अली ने संयुक्त रूप से किया। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने बताया कि सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) एवं संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान या आश्वासन नहीं मिलने के कारण वार्ता विफल रही। इसके बाद आंदोलन को जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय आदेशों के बावजूद शिक्षकों के विभिन्न एरियर, पे-फिक्सेशन, कालबद्ध प्रोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों की प्रोन्नति, प्रधान शिक्षकों के वेतन संरक्षण लाभ तथा एरियर का भुगतान लंबित है। उन्होंने कुछ मामलों में एरियर भुगतान में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि 1999 बैच के शिक्षकों को प्रशिक्षण की विरमन तिथि से लाभ नहीं मिल रहा है तथा शहरी एवं नगर परिषद क्षेत्र के शिक्षकों को निर्धारित आवास भत्ता का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नेताओं ने शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं मनमानी का भी आरोप लगाया। धरनास्थल से नेताओं ने डीईओ कार्यालय परिसर के आसपास फैली गंदगी और कूड़ा-कचरा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्वच्छता की बात करने वाले अधिकारियों के कार्यालय के समीप ही गंदगी का अंबार लगा है। इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। आंदोलन में शामिल शिक्षकों ने संकल्प लिया कि 27 सूत्री मांगों के पूरा होने तक ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। #Jahanabad #TeachersProtest #DEOOffice #BiharTeachers #शिक्षक_आंदोलन #जहानाबाद #BreakingNews #EducationNews #BiharNews

Jehanabad, Jehanabad | Jun 8, 2026

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जहानाबाद में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल रैली +2 अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, काको से गांधी मैदान, जहानाबाद तक निकाली गई।
इस दौरान युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को फिटनेस, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और साइकिल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। गांधी मैदान पहुंचकर प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
#FitIndiaMovement #SundayOnCycle #Jehanabad #CycleForHealth #EnvironmentProtection

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जहानाबाद में जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल रैली +2 अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, काको से गांधी मैदान, जहानाबाद तक निकाली गई। इस दौरान युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को फिटनेस, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और साइकिल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। गांधी मैदान पहुंचकर प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। #FitIndiaMovement #SundayOnCycle #Jehanabad #CycleForHealth #EnvironmentProtection

Jehanabad, Jehanabad | Jun 7, 2026

राज्य में #पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी #बिहार में बदलाव का सूचक है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल यानि 2022 में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। #Bihar #Tourism - Jehanabad News