फरीदाबाद: फरीदाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील
आज फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आने वाली 25 मई को अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें और देश के गर्व इस चुनाव के पर्व में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।