देव: देव नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी एलपीजी उपभोक्ताओं को मिल रही ग्रामीण व्यवस्था, जल्द होगी समस्या दूर
Deo, Aurangabad | May 12, 2026 जिले के देव नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद यहां के एलपीजी उपभोक्ताओं को अब भी ग्रामीण व्यवस्था के तहत गैस आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि जहां लोग शहरी करों का भुगतान कर रहे हैं, वहीं गैस बुकिंग में उन्हें ग्रामीण नियमों के दायरे में रखा गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. नगर अध्यक्ष ने कहा कि जल समस्या दूर होगी।