हरदोई: हरदोई-लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अमरेश को टक्कर,गंभीर घायल,मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र के खाड़ाखेडा गांव निवासी अमरेश पुत्र देशराज लखनऊ में मेहनत मजदूरी का काम करता है और बाइक से अपने घर वापस आ रहा था कि तभी हरदोई लखनऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार अमरेश गंभीर रूप से घायल हो गया एंबुलेंस की मदद से अमरेश को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।