हरदोई: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया,साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिये निर्देश
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले पुलिस भर्ती के लिए बनाये जा रहे स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को देखा और रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उचित स्थान पर स्क्रीन लगवाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।