हरदोई: सेवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के सेवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वंही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के गुलामऊ निवासी मुन्नापाल पुत्र जयराम भूसा खरीदने और बेचने का काम करता था।