हरदोई: जगदीशपुर के पास पिकअप डाला ने बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर,
व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर के पास बाइक सवार हरिद्वारी को एक तेज रफ्तार पिकअप डाला ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए हरदोई की मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक हरिद्वारी पुत्र राजाराम निवासी ग्राम हिमामपुर थाना टड़ियावां बाइक से अपने साली के यंहा जा रहे थे।