हरदोई: सीडीओ कार्यालय के नवीनीकृत सभागार का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
Hardoi, Hardoi | Aug 20, 2024 सीडीओ कार्यालय के नवीनीकृत सभागार का उदघाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया।पुरोहित के मन्त्रोच्चार के उपरांत जिलाधिकारी ने सभागार कक्ष का फीता काटा तथा तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर सभागार कक्ष को बैठकों व अन्य कार्यक्रमों हेतु लोकार्पित किया। नवीनीकृत सुसज्जित सभागार सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस है। इसमें वीडियो कांन्फ्रेंसिंग की भी सुविधा है।