जगाधरी: खुर्दबन गांव की महिला को दहेज के लिए तंग करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दी गई शिकायत, केस दर्ज
महिला ने बताया कि उसके परिवार के द्वारा उसकी शादी 2023 में की गई थी। जिसके बाद ससुराल वाले कुछ समय तो ठीक रहे बाद में उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा और उससे मारपीट भी की जाती। जिसको लेकर ससुराल वालों से बात भी की कोई हल नहीं निकाला जिस पर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।