जगाधरी: साढ़ौरा की नगर पालिका को भंग करने को लेकर युवा संघर्ष समिति ने बैठक कर लिया फैसला, मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
युवा संघर्ष समिति ने कहा कि जब से नगर पालिका बनी है साढ़ौरा के अंदर विकास कार्यों पर रोक लगी है। और उनके ऊपर जो टैक्स लगाए जा रहे हैं वह उन्हें भरने में भी असमर्थ हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री से उन्होंने अपील की कि वह साढ़ौरा की नगर पालिका को भंग कर फिर से पंचायत में शामिल करने का काम करें।