जगाधरी: सहारनपुर से यमुनानगर लाकर युवती को बेचने और जबरन देहव्यापार करवाने वाली यूट्यूबर महिला का पति भी हुआ गिरफ्तार
27 जून को यमुनानगर के सिटी थाना पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था, जिसमें सहारनपुर से यमुनानगर लाकर युवती को बेचने और उसे जबरन दे व्यापार करवाने का आरोप जिले की महिला यूट्यूबर पर लगा था। इस मामले में इसका एक साथी पहले गिरफ्तार हो चुका है। 2 दिन पहले पुलिस ने महिला यूट्यूबर को भी गिरफ्तार कर लिया था और आज पुलिस ने यूट्यूब का पति भी गिरफ्तार किया है।