महागामा: महगामा के विभिन्न वार्डों में 88.36 लाख की विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास
Mahagama, Godda | Sep 11, 2026 नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के तहत महगामा नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक एवं पुलिया निर्माण से संबंधित विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं पर कुल 88 लाख 36 हजार 687 रुपये की लागत आएगी।