जांजगीर: रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 200 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाए गए, 2 हाईवा जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स ने हसदेव नदी किनारे ग्राम नवापारा में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान नदी किनारे अवैध रूप से डंप की गई करीब 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया। साथ ही अवैध परिवहन में शामिल 2 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।