पिपरिया: सैदपुरा पैक्स चुनाव की मतगणना संपन्न, शंभू कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित
पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान के पश्चात मोहनपुर उच्च विद्यालय में देर शाम मतगणना का कार्य शुरू किया गया. गुरुवार अपराह्न 4 बजे बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि शंभू कुमार सिंह सैदपुरा पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए.उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को 26 मतों से पराजित किया.शंभू कुमार सिंह को 347 मत मिला.