लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में चार जगहों पर छापेमारी कर 2 शराब तस्करों और 10 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस द्वारा शनिवार अपराह्न 3:51 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले में 4 जगहों छापेमारी कर 2 शराब तस्कर एवं 10 शराबी को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय स्टेशन एवं बड़हिया स्टेशन से विदेशी शराब के साथ तस्कर को तथा बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र में बरारे गांव से 4 व बड़हिया से .6 व्यक्ति नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.