हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में गिरे पति-पत्नी और पुत्री के शव बरामद, पत्नी का शव 6 दिन बाद मिला
हनुमानगढ़ की इंदिरा गांधी नहर में गिरे पति-पत्नी और पुत्री के मामले में घटना के छह दिन बाद कारोबारी की पत्नी मंजू का शव भी इंदिरा गांधी नहर से बरामद हो गया। उसका शव नहर की आरडी 693 पर मिला। इससे पहले पति भरत सिंह सहारण और बेटी लता के शव टिब्बी क्षेत्र में नहर से बरामद हो चुके हैं। परिवार के तीनों सदस्यों की मौत की खबर से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।