*डकैती की वारदात से पहले पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
*बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस व कार जब्त, चार नामजद*
चित्तौड़गढ़, 04 अगस्त 2026। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक धारदार चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें प्रकरण में नामजद कर उनकी तलाश की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ,उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक बडीसादडी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 03 अगस्त 2026 को एएसआई लीलाराम मय जाप्ता के दौराने सर्कल गश्त पारलिया कीरतपुरा रोड पर पानी की टंकी के पास पहुंचे। जहाँ पानी की टंकी के पास रोड के पास एक सफेद रंग की टॉयटो इटियोस कार खड़ी हो जिसके अन्दर पाँच व्यक्ति मुखबीर की सूचनानुसार डकैती की योजना बनाते हुए बैठे दिखाई दिये जो सरकारी वाहन एवं जाप्ता पुलिस को देखकर पानी की टंकी की तरफ खेतो की तरफ भागे जिनमें से पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा जिसको पकड कर नाम पता पूछा तो उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आहीद पिता अकरम खान निवासी अलीपुरा मस्जिद के पास भोपालपुरा मठ पुलिस थाना भोपालपुरा जिला उदयपुर हाल निवासी राजसंमद बताया। तथा मौके से फरार हुए अपने चार अन्य साथियों के नाम एवं पते बताए। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों को प्रकरण में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आहीद एवं उसके मौके से भागे हुए साथीयों की कब्जे शुदा टॉयटो इटियोस कार की तलाशी में गियर बॉक्स के पास एक छुरीनुमा धारदार चाकू एवं कार के डैसबोर्ड के अन्दर एक देशी पिस्टल मय मैगजीन जिसके अन्दर चार जिन्दा कारतूस मिले जिनको नियमानुसार जब्त किया गया। अभियुक्त आहीद को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
*आपराधिक रिकार्ड:-*
गिरफतारशुद्धा अभियुक्त आहीद के विरूद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट एवं हत्या का प्रयास के प्रकरण दर्ज होकर गैर ट्रायल है।
*पुलिस टीम थाना बडीसादडी :-*
एएसआई लीलाराम, कांस्टेबल राकेश कुमार,दिनेश कुमार,बाबूलाल,राकेश, ओमप्रकाश,नानूराम।