सिंगरौली: ट्रैक्टर पर सवार कांग्रेसियों ने निकाली किसान न्याय यात्रा, पुलिस ने रोके कांग्रेसियों के वाहन, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार सिंगरौली में किसान न्याय यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए। इस किसान न्याय यात्रा में विशाल ट्रैक्टर रैली के साथ 5 किलोमीटर चलकर आम सभा का आयोजन कर 20 सूत्रीय मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौपा गया है।