पटना ग्रामीण: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांटे गए 145 मोबाइलः चोरी, छिनतई, खोए मोबाइल को पटना पुलिस ने लोगों को लौटाया
ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस ने 145 मोबाइल फोन को लोगों को लौटाया है। बुधवार को इसके लिए सेंट्रल एसपी ने दफ्तर में पटना के थानों में मोबाइल खोने का सनहा दर्ज कराए लोगों को बुलाया था। अधिकतर इसमें खोए, छिनतई, चोरी के मोबाइल शामिल थे।