तिरोड़ी: दिग्धा में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के पठार अंचल के ग्राम दिग्धा में अखिल अम्बेडकरवादी बुद्धिस्ट युथ फेडरेशन और ग्रामीण बौद्ध संघ के सानिध्य में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दिग्धा के सभामंच में शुक्रवार की शाम 06 बजे में संविधान शिल्पकार डॉ बाबा साहब अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष पूजा की गई।