सोनीपत: थाना सदर सोनीपत पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने गली में खड़े ट्रैक्टर को चोरी करने की घटना मे संलिप्त दुसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपांशु पुत्र रोहताश निवासी बागपत UP हाल दहिया कॉलोनी, सोनीपत का रहने वाला है।गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया हैl गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।