फरीदपुर: नाले किनारे मिला नवजात का शव, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नाले के किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। घटना टिसुआ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है, जहां सुबह गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ