अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस को मंगलवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कुशीनगर जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया के नेतृत्व में पड़रौना तिलक चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पडरौना नगर के तमाम व्यापारियों की सहभागिता सराहनीय रही। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को तिलक चौक ब्रह्म स्थान पर आयोजित भंडारे में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी सब्जी जलेबी के साथ कोल्ड ड्रिंक भी प्रसाद के रूप में दिया गया।
इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक कैलाश चाहाडीया जिला महामंत्री आशीष खेतान नगर अध्यक्ष अक्षय स्वर्णकार अनुराग खेतान युवा जिला अध्यक्ष विपिन जैसवाल वरिष्ठ पदा अधिकारी अजय गुप्ता हीरो, प्रदीप लोहियाँ रवि लोहिया, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल नगर महामंत्री अजय गुप्त वरिष्ठ अधिकारी सतीश जिंदल जिला मंत्री विनम्र गुप्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर जैसवाल, वरिष्ठ व्यापारी अमित वर्मा ,नगर कोषा अध्यक्ष बिट्टू सोनी होटल व्यापारी श्याम गुप्ता नगर उपाध्यक्ष शिव मोहन जसवाल बिल्लू, सुनील कुमार गुप्ता पिंटू चौरसिया किशन सोनी ध्रुव वर्मा सहित सैकड़ों पद अधिकारी उपस्थित रहें ।
#KushinagarNews #Sandipbansal