अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारिक कुंभ’ की तैयारियों को लेकर रविवार को पडरौना नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई और व्यापारियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई। ‘चलो लखनऊ, चलो लखनऊ’ के मुख्य नारे के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की एकजुटता प्रदर्शित करने के साथ ही स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान आशीष खेतान , अक्षय स्वर्णकार, अभय अग्रवाल, बिट्टू सोनी, अंजय गुप्ता,शिवमोहन जायसवाल,अनुराग खेतान,प्रदीप सोनी, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
#KushinagarNews #व्यापारीएकता #Sandipbansal