सासाराम: खिड़की घाट मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर मोहल्ले के लोगों में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Jul 21, 2024 बीते देर रात सासाराम के खिड़की घाट मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर मोहल्ले के लोगों में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें यह व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है। इनके पिता का नाम राम परथ सिंह है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।