भभुआ: युवक को शादी की नीयत से लड़की भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, लड़की भी सकुशल बरामद
Bhabua, Kaimur | Apr 8, 2026 युवक द्वारा शादी की नीयत से लड़की भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं लड़की भी सकुशल बरामद है। आज बुधवार को 1 बजे सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी ईश्वर कुमार बताया जाता है। जो एक नाबालिक लड़की को शादी की नीयत से भगा ले गया और शादी भी कर लिया था। इस मामले में युवक गिरफ्तार है।