सासनी: सासनी पुलिस ने आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले 11 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SDM न्यायालय में पेश किया गया
Sasni, Hathras | Sep 27, 2024 सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 11 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव सठिया में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 6 अभियुक्त, गांव देदामई में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन अभियुक्त, कस्बा सासनी के बिजली घर पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने SDM न्यायालय सासनी में पेश किया है।