झांसी: झांसी में युवक ने सल्फास निगली, दूसरी पत्नी ने कहा- सुबह शराब पीकर आया था, सिर दर्द की वजह से खा ली गोली
Jhansi, Jhansi | Sep 8, 2026 झांसी के गरौठा में दूसरी पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने सल्फास की गोली निगल ली। हालत बिगड़ने पर पत्नी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर 3 बजे उसकी मौत हो गई। पिता रामहेत राठौर ने बताया कि बेटे शिवम की पहली शादी 2011 में हुई थी।