प्रतापगढ़: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव: प्रतापगढ़ में मतदान जारी, वकीलों में उत्साह, 232 उम्मीदवार मैदान में
राजस्थान बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव को लेकर जिले में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। न्यायालय परिसर में सुबह से ही मतदान जारी है, जहां वकीलों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस चुनाव में बार काउंसिल के 23 पदों के लिए कुल 232 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रतापगढ़ जिले में 250 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान प्रक्