झागर गांव में 8 फरवरी 9 बजे विशाल कलश यात्रा निकल गई जिसमें युवक अपने हाथ में भगवा ध्वज लेकर डीजे बाजे पर नाचते गाते हुए चल रहे थे साथ ही महिला एवं बच्चियों अपने सर पर कलश धारण करते हुए चल रही थी शिव महापुराण कथा 8 फरवरी से 16 फरवरी तक झागर बस स्टैंड पर 12: से 4: तक कथा का श्रवण कथा व्यास पंडित श्याम जी मानवत के मुखारविंद से किया जाएगा|