इटावा: कृष्णा कलां किड्स स्कूल गया 10 वर्षीय बालक हुआ गायब, पुलिस ने दिल्ली से ढूंढकर परिजनों को किया सुपुर्द
Etawah, Etawah | Aug 18, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अशोकनगर के रहने वाले भानु प्रताप का 10 वर्षीय बालक राघव उर्फ शिवांग प्रताप कृष्णा कलां किड्स स्कूल सोमवार की सुबह गया था। तभी वह स्कूल से निकालकर कहीं चला गया इसके बाद स्कूल प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा की मदद से बालक को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।